फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी नहीं आएंगे मुख्यमंत्री, दौरा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री 21 दिसंबर को झांसी आने वाले थे। यहां उन्हें किसानों से संवाद करना था। प्रशासन तेजी से मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा हुआ था। लेकिन, शुक्रवार को अचानक सीएम का दौरा रद्द होने की सूचना आ गई। इस कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अपने झांसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री को बुंदेलखंड के किसानों से संवाद स्थापित करना था। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में तीन हजार किसानों के बैठने के इंतजाम किए जा रहे थे। इसके अलावा योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास की योजना भी बना ली गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विकास की किसी परियोजना का लोकार्पण करने की भी संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, शुक्रवार को अचानक मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो गया। नई तिथि अभी नहीं बताई गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के न आने का कारण भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें