फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम करेंगे बड़वार नहर परियोजना का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़वार एवं बबीना नहर परियोजनाओं को अगले माह तक पूरा कर लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है। शनिवार को कार्यों का जायजा लेने यहां खुद सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष विनोद कुमार निरंजन पहुंचे। उन्होंने कार्यों मेें तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ उन्होंने बड़वार पहुंचकर चल रहे कार्यों को देखा। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि इसके लिए 7 किमी लंबे चैनलाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। चिरगांव एवं गुरसराय में राष्ट्रीय राजमार्ग डाइवर्जन का काम चल रहा है। विभागाध्यक्ष वीके निरंजन ने कार्यों में तेजी लाने केे निर्देश दिए। दिसंबर माह तक यह कार्य पूरा करा लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह बबीना नहर परियोजना का काम भी दिसंबर तक पूरा कर लेने को कहा गया है। इन दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण एक साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले माह करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होेने से अगले रबी सीजन में गरौठा, गुरसराय समेत अन्य इलाकों में सिंचाई रकबा बढ़ाने में मदद मिलेगी। विधायक जवाहर राजपूत ने भी इसे जल्द पूरा करने की जरूरत बताई। इस दौरान मुख्य अभियंता (परियोजना) माहेश्वरी प्रसाद, अधीक्षण अभियंता संजीव झा, एक्सईएन बेतवा उमेश कुमार, एक्सईएन सपरार अजय भारती समेत अन्य अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें