फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की जमीन पर मंदिर तोड़ने से बवाल, विहिप कार्यकर्ताओं ने कमकर किया हंगामा

Wed, 21 Nov 2018 07:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विहिप कार्यकर्ताओं ने नगर निगम अफसरों के साथ की धक्का-मुक्की - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नई तहसील के पास नगर निगम की जमीन पर बने मंदिर का अतिक्रमण हटाने पर बवाल हो गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम अफसरों के साथ धक्का-मुक्की कर खदेड़ दिया। बाद में नगर निगम के कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विहिप कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया, जिससे पथराव हो गया। कई गाड़ियों के कांच टूट गए। इनमें विहिप महामंत्री अंचल अड़जरिया की गाड़ी शामिल है। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। 

विज्ञापन


नगर निगम की जमीन पर मंदिर का अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम ने मंदिर की बाउंड्रीवाल को जेसीबी से तोड़ना शुरू कर दिया। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंच गए व विरोध शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया, जिससे नगर निगम की जेसीबी के कांच टूट गए और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अनशन पर बैठ गए। 

दो घंटे बाद नगर निगम के कर्मचारी और सैकड़ा भर सफाई कर्मचारी हाथ में लाठियां लेकर पहुंचे। दूसरी ओर से विहिप कार्यकर्ता भी लाठियां लेकर नारेबाजी करने लगे, लेकिन निगम के कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के कारण विहिप कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। उनका पीछा कर खदेड़ दिया गया। कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे गाड़ियों के कांच टूट गए।
विज्ञापन


देर शाम भारतीय जनता पार्टी व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

उधर, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि उक्त जमीन प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम को आवंटित की गई थी। तहसील समाधान दिवस में जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत आई थी, जिसे हटाने के लिए नगर निगम की टीम गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें