फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की आबादी को मिलेगा अब दो जगह से करंट

Wed, 11 May 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
light - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। विद्युत विभाग नगर के कुछ सब स्टेशनों को एक दूसरे से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। यह सब स्टेशन 132 केवी हंसारी पावर हाउस व 220 केवी दुनारा सब स्टेशन से जुड़ेंगे। ताकि, अगर एक जगह से बिजली गुल हो जाए तो दूसरे पावर हाउस की मदद से संबंधित आपूर्ति दी जा सके। इससे सबसे अधिक राहत मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगी।
विज्ञापन


हंसारी पावर हाउस से आने वाली सप्लाई को अलग-अलग 33 केवी लाइनों की मदद से महानगर में बने तेरह विद्युत सब स्टेशनों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है। इनमें मुन्ना लाल विद्युत सब स्टेशन से सबसे अधिक पंद्रह हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इस सब स्टेशन पर रखे 25 एमवीए क्षमता के चार ट्रांसफार्मरों से ग्यारह फीडर जुड़े हैं। हंसारी से आने वाली 33 केवी लाइन में जब भी फाल्ट आता है, मुन्ना लाल विद्युत सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली चार से छह घंटे के लिए गुल हो जाती है। विभाग ने इस समस्या से निजात पाने के लिए अब मुन्नालाल सब स्टेशन को हंसारी के अलावा बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवी बिजली घर के करंट से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इससे सीपरी बाजार, सूती मिल व पंचवटी सब स्टेशन भी लाभान्वित हो जाएंगे।

दरअसल, पूर्व में हंसारी से आने वाली एक अन्य 33 केवी लाइन से सीपरी बाजार, सूती मिल व उन्नाव गेट पंचवटी सब स्टेशन एक साथ जुड़े हुए थे। पर, अब सूती मिल व पंचवटी को दुनारा से जोड़ दिया गया है। दुनारा से सूती मिल तक आने वाली नई 33 केवी लाइन को अब रेलवे पटरियों के नीचे से अंडरग्राउंड लाइन डालकर मुन्ना लाल तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह सूती मिल को सीपरी बाजार से भी जोड़ दिया जाएगा। इस तरह उक्त चारों सब स्टेशनों तक हंसारी व दुनारा दोनों जगह का करंट पहुंचने लगेगा। ऐसे में अगर एक जगह से बिजली जाती है तो तुरंत दूसरी जगह का करंट लेकर संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति को चालू कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

‘सूती मिल को हब बनाने की तैयारी चल रही है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए जल्द ही काम शुरू किया जाएगा’
राकेश कुमार गुप्ता
अधीक्षण अभियंता (नगर)

इन क्षेत्रों को होगा लाभ
इस व्यवस्था से मुन्ना लाल, सीपरी बाजार, सूती मिल व उन्नाव गेट पंचवटी सब स्टेशन से जुड़े पैंतीस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इसमें मुन्ना लाल सब स्टेशन से निकले ग्यारह फीडरों से मिशन कंपाउंड, बंसल कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, इंद्रपुरी कॉलोनी, अंदर-बाहर दतिया गेट, नई बस्ती, राई का ताजिया, अली गोल, मुकरयाना, गंधीगर का टपरा, सर्राफा बाजार, गोला कुआं, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, तहसील, बाबूलाल कारखाना, आशिक चौराहा, बीकेडी आदि क्षेत्र जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वीआईपी इलाके, सर्किट हाउस, विकास भवन समेत कई महत्वपूर्ण विभाग, डीएम समेत कई अफसरों के बंगले, तीन पानी की टंकियां जुड़ी हुई हैं। इसी तरह सीपरी बाजार, सूती मिल व पंचवटी सब स्टेशन से तीन दर्जन से अधिक क्षेत्र जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें