फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बम मिलने की सूचना पर खाली कराई गई दिल्ली से आ रही छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक घंटे तलाशी के बाद झूठी मिली सूचना, बम निरोधक दस्ते ने हर कोच की ली तलाशी, छावनी बना रहा रेलवे स्टेशन, खाली कराए गए प्लेटफार्म

फोटो



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में शुक्रवार देर रात बम रखे होने की सूचना ने हड़कंप मचा दिया। किसी सिरफिरे ने दिल्ली कंट्रोल रूम में फोन करके ट्रेन में बम होने की सूचना दे दी। सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन जीआरपी, आरपीएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल झांसी स्टेशन पहुंच गया। अग्निशमन समेत बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया। झांसी स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन को खाली कराकर तलाशी कराई गई। एसी कोच बी-वन में तीन डिब्बे लावारिस मिले, लेकिन इसमें कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं थी। पुलिस ने कोच सहायक से भी पूछताछ की। ट्रेन में कुछ न मिलने से पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिल्ली कंट्रोल रूम में किसी ने मोबाइल फोन से संपर्क क्रांति में बम रखे होने की सूचना दी थी। पुलिस बल के साथ एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ सिटी रामवीर सिंह समेत भारी मात्रा में पहुंचे पुलिस बल ने प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन को खाली करा दिया। यहां के सभी स्टॉल भी बंद करा दिए गए। दोनों प्लेटफार्म सील कर दिए गए। रात करीब 11:34 बजे प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन के पहुंचते ही पुलिस ने तुरंत सभी यात्रियों को नीचे उतारा। इसके बाद सभी कोचों में तलाशी शुरू हुई। बी-वन में तलाशी के दौरान तीन डिब्बे लावारिस हाल में रखे मिले। कोच सहायक थानेश्वर से पूछने पर उसने बताया कि एक व्यक्ति यह डिब्बे रख गया था। तीनों डिब्बों को नीचे उतारकर बम निरोधक दस्ते ने उसकी पड़ताल की, लेकिन इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि तलाशी के दौरान ट्रेन से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। करीब एक घंटे तलाशी के बाद रात 12.30 बजे ट्रेन आगे रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें