फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बबीना में चेकडैम क्षतिग्रस्त, एक्सईएन ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। किसानों की सिंचाई के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर से चेकडैम बनाए गए थे। इनका निर्माण ठीक ढंग से नहीं हुआ था। यही कारण रहा कि चेकडैम फट गया। विधायक राजीव सिंह पारीछा और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर जांच की। इसमें ठेकेदार की लापवाही पाई गई क्योंकि उसकी ओर से निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन




लघु सिंचाई विभाग की ओर से किसानों को इस साल 10 चेकडैम बनाकर उनके लिए सिंचाई की व्यवस्था का इंतजाम किया था। इसी में से एक बबीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिठरी में चेकडैम बनाया गया था। चेकडैम के निर्माण में इतनी लापरवाही बरती गई कि मौजूद समय में वह पानी का बाेझ झेल नहीं पाया और क्षतिग्रस्त हो गया। लघु सिंचाई के एक्सईएन एके सिन्हा और एसडीओ मानवेंद्र सिंह के साथ विधायक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें