गुरसराय। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चैलेंज कप 2025 के तहत लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के क्रीड़ा स्थल पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट के पांचवें दिन चंडीगढ़ की टीम ने गाजियाबाद की टीम को 118 रन से पराजित कर दिया।
बृहस्पतिवार को खले गए मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल ने किया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक गिरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रमेश श्रीवास, जिला महामंत्री अरुण सिंह, प्रदीप पटेल,ज्योतिषाचार्य पं दीपेन्द्र अरजरिया, प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी, मेजर अखिलेश पिपरैया, जगमोहन समेले, मंडल अध्यक्ष गुड्डू पाठक आदि उपस्थित रहे। मैच की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गुरसराय जयपाल सिंह राजू चौहान ने की। मैन ऑफ द मैच चंडीगढ़ के अली मलिक को मिला। उन्होंने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए और चार विकेट लिए। कार्यक्रम के आयोजक प्रतिपाल सिंह रामजी परिहार एवं सह संयोजक सत्येंद्र सिंह राजा जी चौहान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कमेंट्री महेश कुशवाहा एवं जितेन्द्र पटेल ने की। एम्पायर यादवेंद्र सिंह एवं मोहन रहे। संचालन पार्षद गोविंद सिंह सिसोदिया ने किया। इस मौके पर दीपेंद्र परिहार, चंद्र प्रकाश चौरसिया ,मनोहर राव नेवालकर, योगेश जैन, दीपू महाराज, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपीनाथ बक्शी, अंकित परमार, दीपक यादव, नीरज यादव, अतुल अहिरवार, प्रिंस परिहार, प्रवेंद्र प्रधान, अनिल तिवारी जखौरा, महीपत सिंह, शीलू सिंह,जीतू फौजी, हरीमोहन शर्मा, लोचन सिंह आदि मौजूद रहे।