फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई

विज्ञापन
Celebration Baba jayanti - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129 वीं जयंती उत्साह से मनायी गई। घरों में लोगों ने उनके चित्रों व प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्ज्वलित किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार, मंडल प्रभारी भूपेंद्र आर्या, बुंदेलखंड के सेक्टर संयोजक पर्वत पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, विनोद गौतम, पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत आदि ने अपने घरों में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई और दीप प्रज्ज्वलित किए। इधर भाजपा के कुंवर लाखन सिंह अस्ता ने, स्व. श्री मानिक लाल (मनके) स्मृति शिक्षा प्रसार समिति सिलोरी एवं न्याय अधिकार चौपाल के अध्यक्ष बीएल भास्कर, चंपा भास्कर, हिमांशी ने, शिवाजी नगर में छोटेलाल वर्मा, जुगल किशोर वर्मा ने जयंती मनायी। भारतीय बौद्ध महासभा झांसी के महासचिव हरीदास सुमन ने बुद्ध वंदना की। केशवदास बौद्ध, प्रभु दयाल आदिम, आनंद गौतम, सीताराम अहिरवार, हरचरण लाल बौद्ध ने शाम को दीप व कैंडल प्रज्ज्वलित किए। राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचरण लच्छे ने, वीरांगना झलकारी बाई सामाजिक चेतना समिति झांसी के महासचिव बृजलाल वर्मा, अमित वर्मा, श्यामा देवी, पूजा वर्मा, राजेश्वरी ने, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री पंकज गुप्ता ने, बबीना में दलित चेतना समिति के प्रवीण कोतवाल, दीन दयाल महेंद्र कोरी ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
डॉ. अशोक मुस्तारिया के निवास पर आयोजित संगोष्ठी में संजय कुमार गौतम, देवेश श्रीवास्तव, आनंद कटारे ने बाबा साहेब के जीवन पर विचार प्रकट किए। इधर, रेलवे के अधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे व उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने विचार प्रकट किए। इधर, भाजपा महानगर ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर पर बाबा साहेब की जयंती मनायी। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश के लिए ऐसा संविधान तैयार किया, जो सभी धर्मों के लोगों की रक्षा करता है। इस मौके पर मोदी टिफन व राशन किट का वितरण जरूरतमंदों में हुआ। इस अवसर पर नागेंद्र पाल, प्रियांशु डे, नीता अवस्थी, कविता शर्मा, अनीता चौरसिया आदि मौजूद रही। इधर कांग्रेस हेल्पलाइन समिति के सदस्य मनीराम कुशवाहा, अमीरचंद्र आर्य, मुकुट बिहारी मिश्रा आदि ने कांग्रेस दफ्तर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इससे पहले तालपुरा, छनियापुरा सहित कई इलाकों में जरूरतमंदों को राहत सामग्री दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें