फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हुए युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद देर-शाम को उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर के रावनटोला निवासी शिवचरन राजपूत का पुत्र कुंभकरण (24) गांव में रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। 22 जनवरी को उसका भाई हरिशंकर एवं बृजगोपाल प्रयागराज से गांव लौटे। इन दोनों को लेने के लिए बाइक से वह स्टेशन गया था। तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में हरिशंकर बाइक से उतरकर बस में बैठ गया। बाइक से कुंभकरण एवं बृजगोपाल वापस लौट रहे थे। नकरा गांव के पास दोनों चाय पीने के लिए रुके। चाय पीकर जैसे ही वह लोग बाइक से आगे बढ़े पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों जमीन पर गिर पड़े। बाइक कुंभकरण चला रहा था। वह सीधे सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। सिर में गहरी चोट आ गई। लहूलुहान हाल में दोनों सड़क पर पड़े रहे। सूचना मिलने पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। उनको पहले हमीरपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां नाजुक हालत देखकर उनको झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां कुंभकरण को आईसीयू में भर्ती किया गया था लेकिन, उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार देर-रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें