फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से भैंस हो गई घायल तो 14 लोगों पर हो गया मुकदमा

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : ??????
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)। थाना मोंठ के ग्राम भुजोंद हाईवे पर एक इनोवा कार चालक ने भैंस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भैंस घायल हो गई, इससे गुस्साए भैंस मालिक एवं ग्रामवासियों ने इनोवा चालक एवं सवारियों की पिटाई कर गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। मामले में पुलिस ने 12-14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के ग्राम घेघोला निवासी जनकराज इनोवा गाड़ी से सवारियों को लेकर फरीदाबाद से झांसी लौट रहे थे। वह लोग एक गोदभराई कार्यक्रम से लौट रहे थे। गाड़ी जैसे ही भुजोद हाईवे के पास पहुंची अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गाड़ी भैंस से टकरा गई। हादसे में भैंस घायल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही भैंस मालिक सहित गांव के 12-14 लोग मौके पर पहुंचे और इनोवा चालक एवं सवारियों को पीट दिया। उन लोगों ने इनोवा गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने 12-14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें