फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए के छात्रों का कैंपस सिलेक्शन

Wed, 31 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : demo
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को इंडिया शेल्टर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एमबीए के छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेने के बाद चार छात्रों का चयन कर लिया। सभी को 2.80 लाख रुपये का पैकेज मिला है।
विज्ञापन

साक्षात्कार में विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के 40 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सबसे पहले छात्रों को बैठाकर ग्रुप डिस्कशन कराया गया। इसके बाद उनका ऑनलाइन टेस्ट लिया गया। आखिर में व्यक्तिगत साक्षात्कार हुआ। इसके बाद चार छात्रों को ऑफर लेटर दिए गए। कुछ छात्रों ने ग्रुप डिस्कशन, टेस्ट, इंटरव्यू में तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बैठने और कपड़े पहनने का तरीका सही नहीं होने की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया। यूनिवर्सिटी की इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल प्रभारी डॉ. यशोधरा शर्मा ने बताया कि चयनित छात्रों को 2.80 लाख रुपये का पैकेज मिला है।

दो को भी है मौका  
यूनिवर्सिटी में आगामी दो जून को आशियाना हाउसिंग लिमिटेड एमबीए के छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेने के लिए आएगी। साक्षात्कार में बीयू कैंपस के अलावा संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं।  
विज्ञापन


रिजल्ट घोषित
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों का बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें