फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स वसूली को कैंप आज से

Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
jhansi administration news - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर निगम अब गृहकर वसूली के लिए शिविर लगाएगा। यह शिविर बृहस्पतिवार से शुरू होकर दस फरवरी तक चलेंगे। शिविर से एक दिन पहले संबंधित वार्ड व मोहल्ले में लाउडस्पीकर से प्रचार कराया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग गृहकर जमा कर सकें।गृहकर वसूली शिविर सुबह नौ बजे से दिन में दो बजे तक चलेंगे। शिविरों में कर अधीक्षक व कर संग्रहकर्ता मौजूद रहेंगे, ताकि किसी के हाउस टैक्स में यदि कोई गड़बड़ी हो तो उसे ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वार्ड 51 जानकीपुरम सिविल लाइन में कैंप लगेगा। वार्ड 40 आजाद गंज में पार्षद सुरेंद्र कुमार साहू के घर के पास, वार्ड 41 संगम विहार में के के पुरी कालोनी में कमल चौराहा, वार्ड 42 तिलयानी बजरिया चौराहा के पास, वार्ड नौ हंसारी में पार्षद अरविंद कुमार बबलू के घर के पास, 29 व 30 को वार्ड 25 पुलिया नंबर नौ में जायसवाल की पुलिया के पास, वार्ड आठ में मेंहदी बाग, खजूर बाग, शारदा हिल्स कॉलोनी और सूद कॉलोनी का शिविर श्रीराम जानकी मंदिर के पास, वार्ड 35 दीनदयाल नगर में भारत माता मंदिर के पास, वार्ड 58 गुसाईंपुरा में बैद्यनाथ प्राणदा के पास, वार्ड एक में पूर्व पार्षद भरत यादव के मकान के पास, 31 दिसंबर व एक जनवरी को वार्ड 32 महाराणा प्रताप नगर में कुक्कू वेल्डिंग वालों के पास, वार्ड 39 बाहर दतिया गेट प्रथम में दुर्गा माता मंदिर के पास पठौरिया, वार्ड 17 आवास विकास में शंकरजी का मंदिर आरोग्य सदन के पास, वार्ड 45 छनियापुरा में अंदर ओरछा गेट पर और वार्ड 22 बिजौली में पंचायत भवन पर गृहकर वसूली कैंप लगाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह को वसूली कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें