फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सिर्फ आंकड़ों का मायाजाल

Thu, 02 Feb 2017 12:59 AM IST
jhansi
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आम व रेल बजट को लेकर महानगरवासियों ने अलग - अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि इनकम टैक्स का स्लैब कम करके सरकार ने बड़ी राहत दी है। नोटबंदी के बाद निराश कारोबारियों को मरहम लगाने की कोशिश की गई है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों ने बजट को दिशाहीन बताया है। रेल बजट में बुंदेलखंडवासियों को निराशा हाथ लगी है।  
विज्ञापन


आंकड़ों का मायाजाल
बजट में सिर्फ आंकड़ों का मायाजाल बुना गया है। बजट में उद्योग, रोजगार और गरीबों की कोई बात नहीं की गई। बजट से कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाया गया है। बुंदेलखंड के हाथ खाली रहे हैं। पूर्व में घोषित योजनाओं के लिए भी कोई बजट नहीं दिया गया है।
- प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री

व्यापार को प्रोत्साहन
बजट में नकद के स्थान पर बैंकिंग प्रावधान से व्यापार करने को प्रोत्साहन दिया गया है। नकद भुगतान की सीमा बीस हजार से घटाकर दस हजार रुपये करना और व्यापारियों के लिए आठ प्रतिशत की दर को घटाकर छह प्रतिशत करने से व्यापार बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

- विजय खन्ना, आयकर अधिवक्ता

कृषि और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर
देश की प्रगति को देखकर बजट बनाया गया है। बजट में कृषि और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। रेलवे में नई ट्रेनों को चलाने की जगह  सुरक्षा और संरक्षण पर जोर देने से आम यात्रियों को लाभ होगा। - निमेष खन्ना, चार्टर्ड अकाउंटेंट

कारोबारियों को मरहम लगाने की कोशिश
बजट में नोटबंदी के बाद निराश कारोबारियों को मरहम लगाने की कोशिश की गई है। इनकम टैक्स का स्लैब कम करने, लघु उद्योगों को टैक्स में राहत देने से आम जनता व कारोबारियों को राहत मिलेगी।
- संजय पटवारी, व्यापारी नेता

टिकट पर सर्विस टैक्स घटाना मजाक
ई- टिकट पर सर्विस टैक्स घटाकर यात्रियों के साथ मजाक किया गया है। स्लीपर में 20 रुपये और आरक्षित टिकट पर 40 रुपये कम होने से यात्रा सस्ती नहीं हो जाएगी। बजट में ई- टिकट में होने वाले साइबर क्राइम रोकने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
- डा. सुनील तिवारी

सिलेंडर के रेट बढ़ाकर दे दिया झटका
बजट से एक दिन पहले ही घरेलू गैस सिलेंडर पर 67 रुपये बढ़ाकर आम जनता को जोर का झटका दिया गया है। बजट में पांच लाख से दस लाख रुपये के स्लैब में टैक्स प्रतिशत बढ़ाकर तीन लाख रुपये तक कोई कर न देने की व्यवस्था को बराबर कर दिया है।
- भोले शंकर, सिविल लाइन।
ट्रेन डिजिटल पेमेंट अच्छी पहल
बजट में ट्रेन के अंदर डिजिटल पेमेंट की घोषणा की गई है। यह अच्छी पहल है। डाकघर में पासपोर्ट बनने की सुविधा से भी लोगों को बहुत लाभ पहुंचेगा। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
- अमित सिंह, खाती बाबा।

महंगाई कम नहीं की गई
भाजपा सरकार में लगातार गैस के दाम बढ़ाए जा रहे है। सब्सिडी खाते में आती नहीं है। इससे लगातार महंगाई बढ़ रही है। नोटबंदी से काला धन भी बाहर नहीं आया। इससे दिक्कत और बढ़ गई। बजट में महंगाई कम करने की कोई बात नहीं कही गई।  
- ज्योत्सना सिंह, शिक्षिका  

आम जनता के हित का बजट नहीं
बजट आम जनता के हित का नहीं है। बजट में सिर्फ पूंजीपतियों का ध्यान रखा गया है। मध्यम और गरीब परिवारों के लिए कोई ऐसी घोषणा नहीं की गई, जिससे उनको महंगाई से राहत मिली हो।  
- सरनजीत अरोरा, सीपरी बाजार

छोटे करदाताओं के लिए लाभकारी
आयकर में तीन लाख रुपये तक टैक्स में छूट देकर छोटे आयकर दाताओं को लाभ दिया गया है। इसी तरह ई - टिकट में सर्विस चार्ज की छूट से लोग ऑनलाइन टिकट की तरफ अधिक आकर्षित होंगे।
- संजीव शर्मा एडवोकेट

आर्थिक विकास होगा मजबूत
बजट आर्थिक विकास की तरक्की को मजबूती प्रदान करेगा। किसानों की भूमि अधिग्रहण पर जो पूर्व में टीडीएस काट लिया जाता था, उसको खत्म करना एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन

- राकेश झा, एडवोकेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें