फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली कटौती से नाराज कारोबारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बेतहाशा बिजली कटौती, प्रस्तावित विद्युत दरों में वृद्धि समेत अन्य समस्याओं से नाराज कारोबारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। कारोबारियों ने ऊर्जा मंत्री के अमर्यादित बयान की भी निंदा करते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कारोबारियों ने पटरी से बिजली व्यवस्था के उतर जाने की बात कही। कारोबारियों ने कहा कि बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है। इससे कारोबार पर भी असर हो रहा है। नियामक आयोग ने लगभग 45 फीसदी विद्युत दर वृद्धि का प्रस्ताव किया है। इससे व्यापारियों, उद्योगों और आम जनता को परेशानी उठानी होगी। उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की। कारोबारियों ने फिक्स चार्ज को भी समाप्त करने की मांग की। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, नरेश गुप्ता, अतुल किल्पन, पुनीत अग्रवाल, प्रदीप नगरिया, जयकिशन प्रेमानी, कंचन आहूजा, आदर्श गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी, जगदीश बजाज समेत दर्जनों कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें