फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बसपा संगठन में फिर फेरबदल, रामबाबू समेत कैलाश की वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बहुजन समाज पार्टी के संगठन में फिर फेरबदल हुआ। शुक्रवार को जारी नई सूची में वरिष्ठ नेता रामबाबू चिरगइयां एवं कैलाश पाल की फिर से संगठन में वापसी हुई है, वहीं युवा चेहरे के तौर पर मंडल कॉर्डिनेटर रविकांत मौर्या को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक मंडल का काम संभाल रहे अमित वर्मा एवं संत राम वर्मा को उनके पदों से हटा दिया गया। रामबाबू चिरगइयां को जालौन एवं ललितपुर की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं मानवेंद्र पटेल को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया गया है। कैलाश पाल एवं मुन्ना पाल फिर से झांसी में संगठन का काम देखेंगे। मंडल कॉर्डिनेटर रविकांत मौर्या वरिष्ठ नेता लालाराम अहिरवार एवं एमएलसी दिनेश चंद्रा के साथ मंडल में संगठन का काम देखेंगे।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इन दिनों बूथ स्तर पर बूथ कमेटियों के गठन का काम चल रहा है। इसमें तेजी लाने के लिए ही संगठन में बदलाव किया गया है। बसपा नेताओं की नींद कुछ दिनों पहले भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर आजाद की रैली के बाद से भी उड़ी हुई है। इस वजह से भी बसपा को अपने संगठन के काम में तेजी लानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें