फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सड़क पार कर रहे युवक को बस ने रौंदा, हादसे में दर्दनाक मौत

Thu, 17 Mar 2022 06:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के सिकंदरा गांव का रहने वाला नीरज आदिवासी झांसी में कानपुर हाईवे पर स्थित बराठा गांव में रहता था। वह शहद को फेरी लगाकर बेचने का काम करता था। बुधवार को वह घर लौट रहा था। रास्ते में कानपुर हाईवे को पार करते समय बस ने उसे रौंद दिया। जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के सिकंदरा गांव निवासी नीरज आदिवासी को हाईवे पार करते समय बस ने रौंद दिया। हादसे में नीरज की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के सिकंदरा गांव निवासी नीरज आदिवासी (28) अपने कुनबे के साथ कई सालों से झांसी में कानपुर हाईवे पर स्थित बराठा गांव में झुग्गी-झोपड़ी में रहता था। वह फेरी लगाकर शहद बेचकर परिवार का जीवन यापन करता था।

बुधवार की शाम वह शहद बेचकर वापस घर जा रहा था। कानपुर हाईवे पर नीरज सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी हो चुकी थी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें