फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला महिला का अधजला शव, गले व सिर पर भी चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा/झांसी। बंगरा क्षेत्र के कचनेव गांव स्थित तालपुरा के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह एक 36 वर्षीय महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिर का हिस्सा पूरी तरह जला हुआ पाया गया।
विज्ञापन

महिला के सिर व गले पर भी चोटों के निशान हैं। इससे साफ है कि हत्या कर शव को फेंका गया है। खबर पाकर पुलिस अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटकर शिनाख्त कराने में लगी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मऊरानीपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।
खबर मिलते ही सीओ गरौठा महेश चंद्र सोनकर, कटेरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालात गला दबाकर मारने के भी प्रतीत हो रहे हैं। आशंका है इसके बाद सिर पर कमानी से प्रहार कर हत्या की गई। पहचान छुपाने के लिए आग लगाकर चेहरा जलाने का भी प्रयास किया गया। चेहरा भी पूरी तरह जल चुका है, लेकिन शरीर का अन्य हिस्सा सुरक्षित है। देर रात मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

जंगल मेें महिला का अधजला शव मिला है। खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए प्रयास भी तेज कर दिए हैं।
विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
लूट के इरादे से नहीं हुई हत्या, पूरे जेवरात पहने हुई थी महिला
झांसी। महिला मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी, बिछिया, पायल व कॉन के टॉप्स पहने हुई थी। बरामद हुए जेवरातों से यह बात साफ है कि हत्या लूट के इरादे से नहीं हुई है। घटनास्थल मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला स्थित टहरका थाना लगा हुआ है। घटना की सूचना पाकर टहरका थाने के टीआई संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। मध्य प्रदेश पुलिस भी पड़ताल में लग गई है। शिनाख्त न होने के चलते 72 घंटे बाद मऊरानीपुर में पोस्टमार्टम होगा।
जंगल में पुलिस ने की कांबिंग
घटना के बाद झांसी पुलिस व मध्य प्रदेश पुलिस ने जंगल में घंटों कांबिंग की। इस दौरान कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।
कई जिलों से खंगाली जा रही गुमशुदगी
झांसी। जंगल मेें लाश मिलने के बाद एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने जिले से गुमशुदगी की जानकारी ली थी। लेकिन, ऐसी कोई भी लापता महिला की जानकारी सामने नहीं आई। आशंका है कि मध्य प्रदेश से हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया हो। झांसी पुलिस ने टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी समेत अन्य जिलों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के लिए संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें