फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बजाया पुलिस का बैंड

Thu, 28 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thiefing, case, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। अभी दो दिन पहले दवा कारोबारी के घर हुई कई लाख की डकैती का खुलासा हो नहीं सका है और चोरों ने एक ही रात में तीन जगह कई लाख का माल साफ करके पुलिस को फिर चुनौती दे दी। इस बार चोरों ने इंजीनियर के घर और कारोबारी की दुकान को निशाना बनाया। अभी तक पुलिस चोरों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। वारदातों के कारण नाराज इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस कभी गश्त नहीं करती, इस कारण चोर सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


इंजीनियर के घर से गहने समेटे
सीपरी बाजार के खोड़न की बसंत विहार कालोनी में माती कानपुर देहात में तैनात जल निगम के इंजीनियर सुरेश चंद्र निरंजन की पत्नी राजा देवी, उनका पुत्र प्रदीप निरंजन रहता है। मंगलवार की रात को दोनों अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। बुधवार की सुबह जागने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो प्रदीप दूसरे रास्ते से कमरे से बाहर आया तो अन्य कमरों में रखी अलमारियां खुली पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत मां राजा देवी के कमरे का दरवाजा खोला और शोर मचा दिया। कुछ देर में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रदीप ने बताया कि बदमाश अलमारी से उसकी बहन, पत्नी और मां के करीब तीन सौ ग्राम सोने, डेढ़ किलो चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपये नकद चुराकर ले गए हैं।

यहां नकदी ज्यादा गई
खोड़न की बसंत विहार कालोनी में ही रहने वाले दवा की दुकान के कर्मचारी हरगोविंद सिंह यादव के मकान छत के रास्ते अंदर आए। घर के सभी दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद अलमारियों और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे 1.40 लाख रुपये, पांच तोले सोने और चांदी के गहने सहित अन्य सामान भी समेट लिया। हरगोविंद सुबह उठे तो दरवाजा नहीं खुला, रोशनदान देखा की कमरे की लाइट जल रही है। अलमारी और बक्सों का सामान बिखरा पड़ा है। पड़ोसियों के दरवाजा खोलने पर वह कमरे से बाहर आए। पुलिस खोजी कुत्ता और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को लेकर मौके पर पहुंची। टीमों ने जांच पड़ताल करके बदमाशों के फिंगर प्रिंट कब्जे में लिए।
विज्ञापन


दुकान से चुराई ढाई लाख रुपये की दवाएं
कोतवाली के मिनर्वा चौराहा पर दीनदयाल मार्केट स्थित मीनाक्षी मेडिको एंड सर्जिको नामक दुकान को मंगलवार रात निशाना बनाया। दुकान स्वामी मसजिद मोहल्ला सदर बाजार निवासी सुशील बंसल ने बताया मंगलवार रात वह दुकान बंद करके चले गए थे। बुधवार को 11 बजे जब दुकान खोली तो अंदर कागज बिखरे पड़े थे और गल्ला खुला पड़ा था। जब वह दुकान के ऊपर बने गोदाम में गए तो वहां रखी दवाएं बिखरी पड़ी थी और कई दवा की अलमारियां खाली पड़ी थी। दुकान से बदमाश करीब ढाई लाख रुपये की दवा ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने दुकान के ताले नहीं चटकाए, वह मास्टर चाबी लाए थे या तालों की चाबियां बनवाई होगी।
 

शिवपुरी फ्लाईओवर तक पहुंचा खोजी कुत्ता
सीपरी बाजार पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंचा खोजी कुत्ता इंजीनियर के घर से निकलकर सीधे शिवपुरी फ्लाई ओवर के पास जाकर रुक गया, जिससे पुलिस ने अनुमान लगाया है कि बदमाश दोनों वारदातों को अंजाम देने के बाद पैदल फ्लाईओवर तक आए, जहां से वाहन में सवार होकर भाग गए। 
विज्ञापन


बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है। घटना यह दर्शा रही है कि एक ही गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है।
दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें