फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय: पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 15 तक लें प्रवेश

Fri, 02 Sep 2022 01:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

बीयू ने कैंपस और कॉलेज में व्यावसायिक कोर्सों की रिक्त सीटों के लिए आवेदन खोल दिए हैं। प्रतीक्षा सूची वाले छात्र-छात्राएं 15 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक कोर्सों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है। सीधे प्रवेश और प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रतीक्षा सूची वाले छात्र-छात्राएं 15 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं।

 

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में चल रहे विभिन्न कोर्सों में एडमिशन के लिए 31 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चली। कई कोर्सों में अभी भी सीटें खाली रह गई हैं। अब पहले आओ, पहले पाओ के तहत छात्र-छात्राएं 15 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं, सीधे प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों में एमएससी केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलोजी, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, फॉरेंसिक साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, बीकॉम ऑनर्स, एमबीए, एमफार्मा की खाली सीटों पर बीयू कैंपस और कॉलेजों में मेरिट के आधार पर 15 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थी को वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए 1000 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा। 

 

बीफार्मा, बीटेक कोर्सों में भी प्रवेश खुले 

बीयू कैंपस में संचालित बीफार्मा, बीटेक की बायोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन ब्रांच की 50 फीसदी सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश होने हैं। इसके लिए 13 सितंबर तक बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें