फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बीयू में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बरसाई गईं लाठियां, स्पेशल बैक परीक्षा की कर रहे हैं मांग

Fri, 18 Oct 2019 02:40 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
थाने पहुंचे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्पेशल बैक परीक्षा कराने की मांग को लेकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीटेक छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मांग उठाई और कुलपति की कार की आगे बैठ गए।

विज्ञापन


छात्रों के प्रदर्शन की खबर मिलते ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस की टीम ने कुछ कार्यकर्ताओं व छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। 

बताया गया कि प्रदर्शन करने के दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने भी छात्रों पर लाठियां बरसा दीं। कुछ साथियों को थाने ले जाने से गुस्साए छात्रों ने थाने पर ही धावा बोल दिया। सभी छात्र एक साथ इकट्ठा होकर थाने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें