फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने बनाया दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से ललितपुर के पहलवान गुरुदीन कॉलेज में अंतर महाविद्यालय महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 36 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन




एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर एवं 10 हजार मीटर दौड़ में सतेंद्र साहू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दीपांशु कुमार ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। गोला फेंक में दिनकर प्रधान ने स्वर्ण पदक एवं तवा फेंक में स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में महक यादव ने रजत पदक प्राप्त किया l चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, कुलसचिव विनय कुमार, वित्त सचिव प्रमोद कुमार एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह कसाना ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें