फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में डबल मर्डर: युवक ने घर में घुसकर पति-पत्नी की तलवार से काटा... दंपती की हत्या से दहला उठा इलाका

Tue, 10 Dec 2024 02:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक युवक ने घर में घुसकर पति-पत्नी की तलवार से काट दिया। मंगलवार सुबह दंपती की हत्या से इलाका दहला उठा। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दंपती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झांसी के टोड़ी फतेहपुर के कुटोरा गांव में मंगलवार सुबह घर में घुसकर युवक ने पति-पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पति पुष्पेंद्र (40) पुत्र कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी संगीता (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घायल को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। यहां उसने भी दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेश कुमार उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें