फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एआईआरएफ में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीयू का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राजभवन में हुए विशेष संवाद कार्यक्रम में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एआईआरएफ) 2025 में उच्च रैंक प्राप्त करने वाले राज्य के विश्वविद्यालयों को सम्मानित किया। समारोह में बीयू का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ।
विज्ञापन

बीयू कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को साझा किया। बताया कि बीयू ने पूर्व वर्षों की तुलना में इस बार उल्लेखनीय सुधार किया है। बीयू का फार्मेसी संस्थान लगातार पांचवें वर्ष एआईआरएफ के शीर्ष 100 संस्थानों की सूची में बना हुआ है। वर्ष 2025 में इस संस्थान को ऑल इंडिया फार्मेसी रैंकिंग में 68वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही बीयू को राज्य के विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 50–100 रैंक बैंड में स्थान मिला है। इस दौरान प्रो. सुनील काबिया, डॉ. पियूष भारद्वाज, कुलसचिव राज बहादुर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें