फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलखंड रथयात्रा का नगर में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रज्ञा बाल मंदिर व नगर पंचायत की सहभागिता से चला पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

मोंठ। हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान झांसी के तत्वावधान में निकाली जा रही बुंदेलखंड रथ यात्रा का शुक्रवार को मोंठ नगर में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। यह रैली पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। नगर में रथ यात्रा का स्वागत प्रज्ञा बाल मंदिर जूनियर हाईस्कूल के द्वारा डाकखाने के पास किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ने हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान के संरक्षक एवं अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद मोंठ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार लहरया एवं प्रधानाचार्य आनंद कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीक्रम में मातृशक्ति वन मोंठ में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। नगर पंचायत प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाई की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में हेल्पिंग हैंडसेवा संस्थान, वन विभाग एवं प्रज्ञा बाल मंदिर के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें