फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड: मतदान में झांसी सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर हमीरपुर, तीसरे स्थान पर बांदा और चौथे स्थान पर जालौन सीट रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड की चार लोकसभा सीटों पर सोमवार को हुए मतदान में झांसी-ललितपुर सीट पर सबसे ज्यादा पोलिंग हुआ। हालांकि 2019 के चुनाव में भी इन सीटों पर झांसी सीट ही सबसे आगे रही थी। दूूसरे स्थान पर हमीरपुर, तीसरे स्थान पर बांदा और चौथे स्थान पर जालौन सीट रही है।
विज्ञापन

सोमवार को हुए मतदान में झांसी-ललितपुर सीट के मतदाता 63.57 फीसदी मतदान के साथ पहले स्थान पर रहे। इस सीट पर 2019 में 67.68 प्रतिशत वोट डाले गए थे। इसी तरह हमीरपुर सीट के मतदाता 60.56 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर 2019 में 62.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। बांदा सीट के मतदाता 59.64 प्रतिशत वोटिंग करके तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर 2019 में 54.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। जालौन लोकसभा सीट के मतदाता 56.15 प्रतिशत वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे हैं। यहां 2019 में 56.15 प्रतिशत वोट पड़े थे।
विज्ञापन


आंकड़े
सीट 2024, 2019
झांसी: 63.57, 67.68
जालौन: 56.15, 58.49
हमीरपुर: 60.56, 62.32
बांदा: 59.64, 54.08

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें