फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रथम श्रेणी में पास नहीं हो पाए नेताओं के बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। इस लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के मतदाता मतदान में प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त करने में कामयाब हो गए, लेकिन कई नेताओं के बूथ इस आंकड़े को नहीं छू पाए। यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार भी इस मामले में पिछड़ गए।
विज्ञापन

एसपीआई इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र को संसदीय क्षेत्र का सबसे वीआईपी केंद्र माना जाता है। भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद अनुराग शर्मा, नगर विधायक रवि शर्मा, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा का वोट एसपीआई इंटर कॉलेज में ही पड़ता है। यहां भाजपा प्रत्याशी के बूथ क्रमांक 261 पर 1214 मतदाता पंजीकृत थे, परंतु वोट डालने महज 638 ही पहुंचे। बूथ नंबर 262 पर नगर विधायक रवि शर्मा व पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल ने मतदान किया। यहां 1009 मतदाताओं में से 586 ही वोट डालने पहुंचे। पूर्व मंत्री और इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के बूथ पर भी यही स्थिति रही। प्रदीप ने गुसाईंपुरा स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के बूथ क्रमांक 225 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ पर 1044 मतदाताओं में से 545 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सपा के पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने सीपरी बाजार के मसीहागंज में स्थित सेंट मैरी स्कूल में अपना वोट डाला। उनके बूथ पर 810 मतदाताओं में से महज 366 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बीके गौतम ने बिरगुवां में अपना वोट डाला। उनके बूथ पर 1254 में से 785 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें