झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को झांसी में पांच केंद्रों पर ऑनलाइन होगी। बाहरी केंद्रों पर सबसे ज्यादा और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में तमाम सुविधाओं के बावजूद सबसे कम परीक्षार्थी बैठेंगे।
बीयू की प्रवेश परीक्षा में 635 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। नेट, जेआरएफ अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट है। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग में 100, एबीएस कॉलेज में 245, एसआर कॉलेज में 125, आरजी इंस्टीट्यूट में 100 और सबसे कम 69 परीक्षार्थी बीयू में बैठेंगे। बीयू की तरफ से पहली बार ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 22 विषयों में हर विषय टॉपर को 15 हजार प्रति माह शोध छात्रवृत्ति देने का अनुमोदन हुआ है। इससे लगभग 50 लाख प्रति वर्ष का व्यय होने की संभावना है।