फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू को मिल सकता नैक का ए ग्रेड पर सुधारें प्रस्तुतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नैक की टीम तैयारियों का जायजा लेने पहुंची। बैठक और निरीक्षण करने के बाद टीम के सदस्यों ने कहा कि विश्वविद्यालय को नैक का ए ग्रेड मिल सकता है मगर प्रस्तुतीकरण में और सुधार लाना होगा। इसके अलावा जो भी डाटा प्रस्तुत कर रहे हैं, उन सबके साक्ष्य भी देने होंगे।
विज्ञापन

बीयू चौथी बार नैक का मूल्यांकन कराने जा रहा है। पहली बार मूल्यांकन से पहले नैक की टीम विश्वविद्यालय आई है। शुक्रवार को नैक के यूपी के प्रभारी सलाहकार डॉ. नीलेश पांडेय, डॉ. विनीता साहू ने बीयू पहुंचने के बाद सबसे पहले बीयू अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों की तरफ से प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें बीयू की उपलब्धियों, खूबियों आदि के बारे में उल्लेख किया गया। टीम ने पूछा कि क्षेत्र के विकास के लिए बीयू क्या कर रहा है तो उन्हें पांच गांव गोद लेने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद टीम के सदस्यों ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी, इनोवेशन सेंटर, फॉरेंसिक साइंस, जियोलॉजी विभागों का निरीक्षण किया। बीयू की तैयारी देखकर टीम संतुष्ट दिखी और कहा कि इस बार नैक का ए ग्रेड विश्वविद्यालय प्राप्त कर सकता है। मगर कुछ सुधार की गुंजाइश है। खासकर प्रस्तुतीकरण में और सुधार होना चाहिए। स्टूडेंट, कॅरियर काउंसलिंग समेत सभी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। कैंपस में काफी कोर्स चल रहे हैं, ऐसे में बिना रिकॉर्ड के कोई भी दस्तावेज पेश न करें। इस दौरान आईक्यूएसी प्रो. सुनील काबिया, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. पूनम पुरी, डॉ. यशोधरा शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। अब शनिवार को टीम मीडिया लैब, हॉस्टल, ओपन जिम, आईटीएचएम, आवास, परीक्षा भवन आदि का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें