फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओएमआर व कॉपी से छेड़छाड़ में बीयू ने चार कॉलेजों पर 50-50 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में जालौन के तीन और झांसी के एक निजी कॉलेज पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इन कॉलेजों में विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की गई थी।

विवि के कुलसचिव की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें 36 प्रस्तावों को रखा गया। सम सेमेस्टर की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए छात्र-छात्राओं की जांच के लिए बनी समिति की रिपोर्ट को मंजूर किया गया। चार प्रस्तावों पर समिति ने कड़ा फैसला लिया। जालौन के तीन महाविद्यालयों के कुछ छात्र-छात्राओं की ओएमआर शीट पर एक के बजाय दो-दो गोलों को स्याही से भरा गया। इसकी वजह से काफी छात्र-छात्राएं फेल हो गए। जब इसकी शिकायत मिली तो फॉरेंसिक विभाग की टीम से सभी ओएमआर शीट की जांच कराई गई।
विज्ञापन




जांच में पता चला कि ओएमआर शीटों पर भरी गई स्याही अलग-अलग है। संदेह का लाभ देते हुए न सिर्फ छात्र-छात्राओं को पास किया गया, बल्कि तीनों कॉलेजों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, झांसी के एक निजी कॉलेज का छात्र एक विषय में फेल हो गया। उसने शिकायत करते हुए कॉपी निकलवाने की प्रार्थना की। जब कॉपी निकलवाई तो उसके सिर्फ दो ही पन्ने लिखे हुए थे, बाकी खाली थी।
विज्ञापन


छात्र ने उत्तर पुस्तिका से उसके लिखे पन्ने हटाने का आरोप लगाया। उसके दूसरे विषय की कॉपियां निकलवाकर लेखनी की जांच कराई। जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों लेखनी में अंतर है। बीयू प्रशासन की परीक्षा समिति ने न सिर्फ कॉलेज को डिबार किया है, बल्कि 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही छात्र को अन्य विषय के आधार पर अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें