संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का जन्म व तप कल्याणक पर्व श्रद्धा से मनाया गया। गुदरी स्थित श्री दिगंबर जैन नेमिनाथ मंदिर में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा कर आरती की गई। भगवान नेमिनाथ जी का सामूहिक पूजन कर जन्म व तप कल्याणक के अर्घ्य समर्पित किए गए। रवि कंधारी, बाबूलाल नायक, महेंद्र जैन, नवीन जैन, विशाल जैन, प्रवीण जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंचल जैन एवं आभार प्रबंधक धरनेंद्र जैन ने व्यक्त किया। इधर, श्री पंचायती दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भगवान का महामस्तकाभिषेक श्रद्धा से किया गया। अंकुर जैन, रमेश जैन, विजय जैन, संजय जैन कर्नल, नरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। अशोक संफ्रान स्थित श्री धनकुबेर नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जन्म व तप कल्याणक पर्व श्रद्धा से मनाया गया। भजन का आयोजन हुआ। वीके जैन, डा. निर्देश जैन, प्रभावती जैन, डा. रुचि जैन, कमल जैन, करुणा जैन, राशि जैन आदि मौजूद रही।