फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू की प्रवेश परीक्षा कल, आठ केंद्रों पर 6690 छात्र होंगे शामिल

विज्ञापन
bu entrence exam
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 30 कैंपस कोर्सों में प्रवेश के लिए आठ केंद्रों पर रविवार को परीक्षा होगी। परीक्षा में 6690 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। कोविड के चलते हर कक्षा में क्षमता से आधे परीक्षार्थी बैठाए जाएंगे। सभी को साथ में सैनिटाइजर और मास्क लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा कराने के लिए शुक्रवार को पटना, इलाहाबाद, गाजियाबाद केंद्रों के लिए टीमें रवाना हो गईं हैं। छतरपुर, ग्वालियर, सागर और लखनऊ केंद्र के लिए शनिवार को टीमें निकलेंगी। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा होने के बाद एक सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसके तीन-चार दिनों बाद काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक नवंबर से सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले बीयू में प्रवेश की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।
झांसी में सबसे ज्यादा, पटना में सबसे कम परीक्षार्थी
बीयू के कैंपस कोर्सों के लिए होने वाली परीक्षा में कुल 8960 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें सबसे ज्यादा 6690 परीक्षार्थी झांसी में बैठेंगे, जबकि सबसे कम 95 विद्यार्थी पटना में। इसके अलावा इलाहाबाद में 726, लखनऊ में 577, छतरपुर में 351, ग्वालियर में 233, सागर में 176 और गाजियाबाद में 115 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

आईटीआई, पॉलिटेक्निक वालों को स्नताक में प्रवेश
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने इस बार आईटीआई, पॉलिटेक्निक करने वालों को इंटरमीडिएट पास मानते हुए स्नातक में प्रवेश देने का फैसला किया है। इस बार पॉलिटेक्निक और आईटीआई करने वाले कई छात्रों ने प्रवेश पाने के लिए आवेदन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें