फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस कोर्सों के लिए बीयू की प्रवेश परीक्षा 17 सितंबर को, अब आठ की जगह छह केंद्रों पर कराई जाएगी परीक्षा

Wed, 01 Sep 2021 06:20 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस कोर्सों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तारीख बदल दी है। अब 17 सितंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। साथ ही कम आवेदन आने की वजह से अब आठ की जगह छह केंद्रों पर ही परीक्षा कराई जाएगी। मंगलवार को प्रवेश समिति की बैठक में इस पर मुहर लग गई 
 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में कैंपस कोर्सों में करीब 5500 सीटें हैं। कैंपस में प्रवेश परीक्षा और मेरिट के आधार पर प्रवेश होते हैं। विश्वविद्यालय ने पहले प्रवेश परीक्षा की तारीख 12 सितंबर घोषित की थी, लेकिन इसी दिन नीट की परीक्षा है। ऐसे में मंगलवार को विश्वविद्यालय ने प्रवेश समिति की बैठक बुलाई। बैठक में तय हुआ कि अब प्रवेश परीक्षा 17 सितंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए पहले आठ केंद्र बनाए गए थे। मगर पटना और गाजियाबाद में कम आवेदन आने के चलते तय हुआ कि अब झांसी, ग्वालियर, सागर, प्रयागराज, लखनऊ और छतरपुर में होगी। चूंकि, बीयू ने परीक्षा केंद्र के लिए तीन विकल्प दिए थे, ऐसे में गाजियाबाद और पटना के विद्यार्थियों को पास के दूसरे केंद्र पर परीक्षा देने का मौका मिलेगा। साथ ही जानकारी दी गई कि सीधे प्रवेश वाले कोर्सों की काउंसिलिंग भी सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती है। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने की। इस दौरान प्रो. प्रतीक अग्रवाल, प्रो. पूनम पुरी मौजूद रहीं।

कॉमन पाठ्यक्रम को सैद्धांतिक मंजूरी
मंगलवार को बीयू में विद्या परिषद की भी बैठक हुई। इसमें नई शिक्षा नीति के आधार पर प्रदेश सरकार के निर्देश पर बनाए गए कॉमन सिलेबस को सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी गई है। ये भी यह हुआ कि पाठ्यक्रम में यदि मामूली बदलाव की जरूरत पड़ी तो संशोधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें