फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में ढही दीवार, जनरेटर क्षतिग्रस्त

Wed, 09 Aug 2017 01:05 AM IST
amarujala
विज्ञापन
bu jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बारिश के कारण दीवार गिर जाने से जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार गिरने का प्रमुख कारण पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होना है। बीयू फिर से दीवार बनवाने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन

मंगलवार को तेज बारिश के कारण पहाड़ी से पानी तेज गति से बीयू की ओर उतर रहा था। दोपहर लगभग दो बजे इनोवेशन सेंटर से सटी दीवार ढह गई। इससे दीवार के पास रखा जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि कुछ समय पहले तक पहाड़ी के पास एक नाला खोद दिया गया था, जिससे बारिश होने पर पानी बहकर निकल जाता था। मगर पास में ही एनिमल रिसर्च लैब का निर्माण शुरू होने के बाद मलबा, मिट्टी आदि जाने से नाला बंद हो गया। दूसरी तरफ, जो दीवार ढही है, वहां पर पानी निकासी के लिए नाली नहीं बनाई गई। पानी के कारण ढही दीवार से लगा हुआ काफी हिस्सा और जर्जर हो गया है। किसी भी यह भी ढह सकता है। इसके अलावा पास ही एक छोटा भवन बना हुआ है। यदि भविष्य में पास की दीवार गिरती है, तो यह भी ढह सकता है। निर्माण कराते समय दूरगामी सोच और आपसी सामंजस्य न होने के कारण बीयू को हजारों का नुकसान हुआ है। कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि ढही दीवार को फिर से बनवाया जाएगा। इसके अलावा भी कई उपाए किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें