फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : बी-फार्मा की परीक्षाएं होंगी अब बहुविकल्पीय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बी-फार्मा छात्रों ने बुंदेलखंड विवि के प्रशासनिक भवन के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। वे सम सेमेस्टर की परीक्षाएं लिखित कराने और परिणाम जारी होने के कुछ दिन बाद ही परीक्षाएं कराने से नाराज थे। चीफ प्रॉक्टर ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया मगर छात्र एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। कुछ देर बाद बीयू प्रशासन ने केवल बी-फार्मा सम सेमेस्टर की परीक्षाएं बहुविकल्पीय करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

फरवरी व मार्च में परिणाम जारी होने के कुछ दिन बाद ही परीक्षा फार्म भरवाने और अप्रैल में परीक्षाएं शुरू करने के प्रस्ताव से बी-फार्मा के छात्रों का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट गया। छात्रों ने आरोप लगाते हुए मांग की बहुविकल्पीय की जगह लिखित परीक्षाएं कराने का फैसला पूरी तरह से गलत है। वहीं, कुछ देर बाद बीयू प्रशासन ने बहुविकल्पीय परीक्षाएं कराने की सहमति दी।परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया केवल बी-फार्मा की सम सेमेस्टर परीक्षाएं बहुविकल्पीय कराने का फैसला कर लिया गया है। जल्द ही पाठ्यक्रम पूरा करवा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें