मोंठ। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने नगर में बन रहे नाले का निरीक्षण किया। नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य में मानकों का सही से पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे नाले की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने ठेकेदार को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कार्य को तय मानकों के अनुसार शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जलभराव और अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की और ठेकेदार को निर्देश दिया कि कम गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किसी भी हालत में न किया जाए। संजीव कुमार ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को भी सतर्क रहने और समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, तो ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनधि देवेंद्र गुसांई, सभासद दयाल गिरि, धर्मेंद्र वर्मा, नीलेश कुमार, अनिल सोनी मौजूद रहे।