फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : यूजी-पीजी में प्रवेश के आवेदन की तिथि बढ़नी तय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी में दाखिले के लिए आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन शेष हैं। सूत्रों का कहना है कि सीटों की अपेक्षा आवेदन बहुत कम आए हैं। इसके चलते आवेदन की तिथि बढ़ना तय है।

बीयू से संबद्ध झांसी, ललितपुर, उरई, बांदा, चित्रकूट, महोबा आदि जिलों में करीब 400 कॉलेज हैं। इनमें दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन किए जा रहे हैं। चूंकि पहली बार समर्थ पोर्टल पर आवेदन किए जा रहे हैं और आवेदन नौ पन्नों का है। इसलिए विद्यार्थियों को काफी दिक्कत हो रही है। यही नहीं, इन कॉलेजों की सीटों की अपेक्षा बहुत कम आवेदन आए हैं। यदि पोर्टल पर आवेदन की तिथि नहीं बढ़ी तो कई कालेजों की 20 फीसदी भी सीटें नहीं भर पाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि समर्थ पोर्टल पर आवेदन की वजह से प्रदेश के अधिकांश विवि और उनसे संबद्ध कॉलेजों में आवेदकों की यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ विवि में ही सीटों के सापेक्ष 50 फीसदी आवेदन आए हैं। कुलसचिव राजबहादुर का कहना है कि समर्थ पोर्टल टीम से समय के लिए कहा गया है। चूंकि फैसला प्रदेश स्तर पर होना है, इसलिए कुछ कह नहीं सकते हैं। वहीं, उच्च शिक्षाधिकारी सुनील बाबू का कहना है कि आवेदन कम आने की वजह से समर्थ पोर्टल पर आवेदन की तिथि बढ़ना तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें