फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: 5500 फॉर्म भर चुके, अभी 10 अगस्त तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए 5500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रवेश के लिए मारामारी एग्रीकल्चर साइंस में होगी। छात्र-छात्राओं के पास 10 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश के लिए 25 मई से आवेदन मांगे थे। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 जून थी। बाद में इसे बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया। हालांकि, 31 जुलाई तक छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकते हैं। एक से दस अगस्त तक सीधे प्रवेश वाले कोर्सों के लिए 300 रुपये और प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों के लिए 600 रुपये विलंब शुल्क जमा करना पड़ेगा। बीयू के प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में होड़ है। उन्होंने बताया कि कैंपस में 5500 सीटें हैं। इसके सापेक्ष इतने ही आवेदन आ चुके हैं। हालांकि, किसी कोर्स में सीटों से ज्यादा और किसी में कम हैं। उन्होंने बताया कि अभी इंटरमीडिएट का रिजल्ट नहीं आया है। रिजल्ट आते ही आवेदनों की संख्या तेजी से बढ़ेगी, क्योंकि विद्यार्थी सामान्य स्नातक करने के बजाए प्रोफेशनल कोर्सों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
इन कोर्सों में रहेगी होड़
बीयू और कॉलेजों में चलने वाले व्यावसायिक कोर्सों में से बीएससी और एमएससी एग्रीकल्चर साइंस, एलएलबी, बीएलएड, एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, बीफार्मा, एमएड, फॉरेंसिक साइंस, एमबीए समेत कई कोर्सों में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है।
विज्ञापन

अगस्त के अंतिम हफ्ते में प्रवेश परीक्षा
बीयू में प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों की परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में कराई जा सकती है। वहीं, इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने के बाद सीधे प्रवेश वाले कोर्सों की काउंसलिंग का शेड्यूल तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें