फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ‘2027 में बनानी है बीएसपी की सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बसपा के बूथ की ओर चलो कार्यक्रम के तहत झांसी विधानसभा के पिछोर सेक्टर में कैडर कैंप हुआ। मुख्य वक्ता झांसी मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि 2027 में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में सरकार बनानी है। तब ही दलित, पिछड़े समाज का भला होगा।
विज्ञापन


मुख्य मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगइया ने कहा कि दलित समाज का वोट तो सभी पार्टियों को चाहिए। मगर उनके हक और अधिकार की बात बसपा के अलावा कोई दूसरी पार्टी नहीं करती है। जिला प्रभारी कैलाश पाल ने कहा कि पिछड़े समाज को सही भागीदारी सिर्फ बसपा में मिली है। किसी भी पार्टी में उनको उनका हक नहीं दिया गया है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार, बीडी फुले, उत्कर्ष साहू, धन प्रसाद अहिरवार, रघुवीर पाल मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष चंद्र दत्त गौतम ने बताया कि सर्वसम्मति से बृजेश चौधरी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें