फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएसए के जवाब से पैदा हुई भ्रम की स्थिति, मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। चिरगांव के विद्यालय में तैनात शिक्षक के मामले में बीएसए के जवाब से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे नाराज प्रमुख सचिव ने उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। एडी बेसिक ने बीएसए से मूल सेवा पंजिका तलब कर ली है। शिक्षक का मामला शिक्षा का व्यवसायीकरण समिति में चल रहा है।



उच्च प्राथमिक विद्यालय परगहना, चिरगांव में तैनात शिक्षक जितेंद्र कुमार गुप्ता पर 2010 में विद्यालय में हमला हुआ था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। इसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। उसके बाद 2014 में तत्कालीन प्रमुख सचिव ने उनका तबादला आदेश जारी कर दिया था लेकिन शिक्षक का तबादला नहीं हुआ। न ही शासन स्तर से यह आदेश निरस्त हुआ और न ही वापस लिया गया। फिर शिक्षक इस मामले को शिक्षा का व्यवसायीकरण समिति में लेकर गए। इस मामले में बीएसए विपुल शिव सागर से भी जवाब मांगा गया था लेकिन जवाब भ्रामक था। साथ ही वरिष्ठ सहायक के खिलाफ फिर से कठोर कार्रवाई करते हुए जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश भी बीएसए को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..



चिरगांव के विद्यालय में तैनात शिक्षक जितेंद्र कुमार गुप्ता के प्रकरण में बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। बीएसए के जवाब से भ्रम की स्थिति पैदा हुई। मामले की जांच के लिए पत्रावली मांगी गई है। - अरुण कुमार शुक्ला, एडी बेसिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें