फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ घर लौट रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/गुरसराय। खेत से अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे युवक की अज्ञात युवकों ने कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी। हत्यारों ने पत्नी के सामने ही युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी(आरए) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है घटना की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन

बिजौरा निवासी लोकेंद्र पटेल (35) पुत्र करन सिंह अपनी पत्नी के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे खेत से मूंगफली तोड़कर घर लौट रहा था। खेत के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल तक उसकी पत्नी आगे-आगे चल रही थी। तभी पीछे से दो युवकों ने लोकेंद्र को गुटका खाने के लिए आवाज लगाई। लोकेंद्र उनके साथ गुटका खाने के लिए रूक गया। इसी दौरान अचानक उनमें से एक युवक ने कुल्हाड़ी निकालकर लोकेंद्र के सिर पर दनादन कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के वार से सिर पर गंभीर जख्म हो गए। लोकेंद्र वहीं लहूलूहान होकर गिर पड़ा। उधर, लोकेंद्र की आवाज सुनकर उसकी पत्नी जैसे ही मुड़ी हत्यारे मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार मचाती हुई उसकी पत्नी मौके पर पहुंची। उसने पति के जेब से मोबाइल फोन निकालकर परिजनों को घटना की सूचना दी। बदहवास हाल में लोकेंद्र के परिजन भी वहां पहुंच गए। तब तक काफी खून बह जाने से लोकेंद्र की मौत हो गई। गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। टोड़ीफतेहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घटना की वजह अभी साफ नहीं हुई है। आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिवार ने अभी तक किसी भी तरह की रंजिश होने की बात नहीं बताई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सिंह, एसपी आरए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें