फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचे मुक्केबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को हुआ। इसमें मुक्केबाजों ने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 33 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के मुक्केबाज अर्पित आर्य ने वाराणसी के राज चौहान को और मेरठ के दक्षेश सिंह ने अलीगढ़ के देव शर्मा को पराजित किया। 35 से 37 किलोग्राम में वाराणसी के करन सोनकर ने सहारनपुर के आर्यन कुमार को हराया। प्रतियोगिता में प्रयागराज के आकाश ने आगरा के करन वर्मा को हराया। 37 से 40 किलोग्राम वर्ग में आगरा के अक्षय सिंह परिहार ने वाराणसी के राज गुप्ता को और गोरखपुर के प्रणय दुबे ने सहारनपुर के मुक्केबाज विशेष को पराजित किया। 40 से 43 भार वर्ग में सहारनपुर के आर्यन ने अलीगढ़ के मोहम्मद अहद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अब्दुल हमीद ने व अध्यक्षता रोहित पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें