फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: चार दिन से लापता बच्चे का मिला शव, गाड़ी के नीचे दबने से हुई मौत

Mon, 16 May 2022 06:11 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।

सार

पिछले चार दिन से लापता बच्चे की लाश मिली है। बच्चे की मौत गाड़ी के नीचे दबने से हुई थी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले चार दिन से लापता 13 साल के बच्चे की लाश बबीना इलाके में मिली है। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि समथर निवासी चतुर अहिरवार का बेटा साहिल एक डीजे वाले के साथ चला गया था। शादी समारोह के बाद डीजे की गाड़ी ढलान पर खड़ी थी। गियर लगने से गाड़ी खाई में जाकर पलट गई। गाड़ी के नीचे दबने से बच्चे की मौत हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखवाया है। पिता चतुर अहिरवार ने बताया कि साहिल 12 मई को खेलने के लिए निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद उसका सुराग नहीं लगा। बबीना थाना पुलिस ने फोन कर बताया कि चंदौली गांव में उसके पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन चंदौली पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें