फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फंदे पर लटका मिला बीए की छात्रा का शव, कारण अज्ञात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। घर की अटारी में बीए की छात्रा पूजा (19) निवासी ग्राम चढ़रऊ महरौनी का शव रविवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। सुबह जब वह नहीं दिखी तो मां उसे जगाने के लिए गई तो देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा है। परिजनों के मुताबिक पूजा ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या की है।

मृतका के ताऊ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि पूजा महाविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की रात को उसने परिजनों के साथ खाना खाया था और अटारी में सोने को चली गई थी। रविवार को जब वह सुबह 7:00 बजे तक सोकर नहीं उठी, तो मां गुड्डी उसे देखने के लिए गई। यहां दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर गुड्डी ने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर पूजा दुपट्टे के फंदे पर लटक रही थी। गुड्डी ने चिल्लाकर परिजनों को बुलाया तो वह मौके पर पहुंचे। यहां अटारी का दरवाजा तोड़ा और अंदर गए तो यहां पूजा मृतावस्था में फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। मृतका चार बहन और एक भाई में चौथे नंबर की थी। ताऊ द्वारिका प्रसाद ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

परिजन इस साल शादी करने की कर रहे थे तैयारी

ताऊ द्वारिका के मुताबिक पूजा की इस साल शादी करने की तैयारी परिजन कर रहे थे। इसके लिए अच्छा घर और लड़का देख रहे थे। लेकिन इस बीच पूजा के आत्महत्या करने से पूरे अरमान धरे रह गए। पूजा की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें