फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे स्टेशन के नए भवन के पास खोली जाएंगी दो कैंटीन, फूड वैन भी होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर नए भवन के पास रेल यात्रियों को खान-पान की सुविधा के लिए प्लेटफार्म एक पर दो नई कैंटीन खोली जाएंगी। इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन कैंटीन को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।



रेलवे स्टेशन पर खान पान की सुविधा के लिए विभाग द्वारा दोनों प्लेटफार्म पर लगभग कैंटीन का संचालन अब तक किया जा रहा है, लेकिन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों संख्या बढ़ने के साथ ही प्लेटफार्म का विस्तार भी किया जा रहा है। ऐसे में रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के खान पान की सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक और दो व तीन पर लगभग 16 कैंटीन का संचालन हो रहा है। जबकि एक जनपद एक उत्पाद योजना का स्टाल भी प्लेटफार्म एक पर संचालित हो रहा है। अब रेलवे द्वारा नवनिर्मित स्टेशन भवन के सामने भी दो कैंटीन स्थापित की जाएंगी। इसके लिए रेलवे द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैंटीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इनका संचालन यहां शुरू हो जाएगा जिससे यात्रियों को खान-पान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं, रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में भी एक फूड वैन का संचालन किया जाना है। इसकी भी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही रेलवे द्वारा यहां फूड वैन का संचालन शुरू किया जाएगा। इस फूड वैन में खाने के पैक्ड सामानों की बिक्री की जाएगी। साथ ही खाने का ताजा सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा।



वर्जन

रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन भवन के सामने दो कैंटीन खोली जा रही हैं, जबकि स्टेशन के बाहर एक फूड वैन का संचालन भी शुरू किया जाएगा।



-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें