फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में होगी बोर्ड परीक्षा, तैयारियों में जुटे स्कूल और विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण को लेकर सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने परीक्षा कार्य में बदलाव कर दिया है। दोनों बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं में पाठ्यक्रम को 50-50 फीसदी भाग में बांटते हुए फर्स्ट टर्म और सेकेंड टर्म परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं 15 नवंबर तक कराने की तैयारी है। इसे लेकर स्कूलों ने भी विद्यार्थियों को तैयार करना शुरू कर दिया है। बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम रहे इसके लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। बोर्ड ने परीक्षाओं का परिणाम औसत अंकों के आधार पर जारी किया था। इस साल सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर पहले से तैयारी कर ली थी। जिसके तहत दो टर्म में 50-50 फीसदी पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए। इसे लेकर स्कूलों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड की पहले टर्म की परीक्षा नवंबर में होगी। जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च में होने की उम्मीद है। परीक्षाओं को लेकर महानगर के स्कूलों ने परीक्षार्थियों का डाटा बोर्ड को भेज दिया है। वहीं शत प्रतिशत परिणाम के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू कराई जा चुकी हैं।
डेढ़ घंटे की होगी परीक्षा, बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे
सीबीएसई और आईसीएर्सई की फर्स्ट टर्म परीक्षा ऑनलाइन होगी। डेढ़ घंटे की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे। वहीं परीक्षाओं से पहले बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। इसके साथ ही नवंबर के पहले सप्ताह में मॉक टेस्ट होगा।
विज्ञापन

आईसीएसई ने जारी किया एप
आईसीएसई बोर्ड के मुताबिक फर्स्ट टर्म परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को स्कूल आने की जरूरत नहीं होगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए विशेष एप तैयार किया है। इसके अलावा बोर्ड ने मॉडल पेपर भेज दिए हैं।
फर्स्ट टर्म परीक्षा के लिए बोर्ड को परीक्षार्थियों का डाटा भेज दिया गया है। नवंबर में परीक्षाएं होने की उम्मीद है। इसके लिए तैयारी कराई जा रही है। फर्स्ट टर्म परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। -प्रीति खत्री, समन्वयक सीबीएसई
बोर्ड की ओर से फर्स्ट टर्म परीक्षा की तिथि 15 नवंबर तय की गई है। इसके लिए एप भी तैयार किया गया है। प्री बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड की ओर से सैंपल पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं।- नितिन विलियम्य, समन्वयक, आईसीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें