फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्त का अकाल, बन सकता है काल, आइये रक्तदान करें

विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : ???????
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में रक्तकोषों में रक्त का अकाल बना हुआ है। ये हालात किसी भी जरूरतमंद मरीज पर भारी पड़ सकते हैं। रक्त की कमी की वजह से किसी की जान न जाए, इसके लिए रक्तदान जरूरी है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रक्तदान कर आप भी महादानी बन सकते हैं।
विज्ञापन

रक्त को किसी भी तरह से बनाया नहीं जा सकता है, इसे सिर्फ दान किया जा सकता है। कोरोना वायरस के इस दौर में जहां ब्लड बैंक वैसे ही खाली पड़े हैं, ऐसे में रक्तदान का महत्व और भी बढ़ गया है। ब्लड बैंक में व्याप्त खून की कमी को दूर करने करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह आठ बजे से शुरू होगा, जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर महादानी बन सकता है।
इसके अलावा रक्तदान के और भी लाभ हैं। रक्तदान से स्ट्रोक का खतरा कम होता है। कैंसर की भी संभावनाओं को ये कम करता है। दिल की बीमारियों को कम करता तथा वजन नियंत्रित करने में भी सहायक होता है। रक्तदान से लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें