फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, 'सपा के डीएनए में है दंगाइयों, अपराधियों से लगाव'

Mon, 19 Dec 2022 06:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उपचुनाव में दो सीटों पर मिली हार को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैनपुरी मुलायम सिंह की परंपरागत सीट रही है। खतौली सीट पर हार की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा के डीएनए में ही दंगाइयों और अपराधियों से लगाव करना है। इसी का कारण है कि मुलायम सिंह से लेकर अखिलेश यादव तक ऐसे लोगों के साथ खड़े दिखाई देते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के समय आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त लोगों के मुकदमे सरकार ने वापस लेने के प्रयास किए थे। मगर न्यायालय की सक्रियता से वो इसमें सफल नहीं हो पाए। बाद में कोर्ट का जो निर्णय आया, वो सबके सामने है। उन्होंने ये बात सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 

उपचुनाव में दो सीटों पर मिली हार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैनपुरी मुलायम सिंह की परंपरागत सीट रही है। खतौली सीट पर हार की समीक्षा की जा रही है। वहीं, झांसी में दो भाजपा विधायकों के बीच चल रही तनातनी पर बोले कि दोनों नेताओं को साथ में बिठाकर बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें