फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ठेकेदार ने टंकियों का निर्माण किया बंद, अधर में लटका है प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में अमृत मिशन के तहत जल निगम द्वारा नौ टंकियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वर्तमान में नरसिंह राव टौरिया, खुशीपुरा, लहरगिर्द, हंसारी, बिजौली, दरीगरान, नगरा, तालपुरा, सागर गेट में टंकियां एवं जलाशय का निर्माण कराया जा रहा है। इनकी डेडलाइन सितंबर तक रखी गई थी। लेकिन इनका निर्माण अबतक पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने कई टंकियों को अधूरा छोड़ दिया है। जिससे प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने कई बार जल निगम के अधिकारियों से टंकी के निर्माण की शिकायत भी है, लेकिन इसके बाद इनकी निर्माण गति तेज नहीं हो पाई है। अगर ये टंकियां बनकर तैयार हो जाएंगी तो क्षेत्रवासियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उधर, अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक टंकियों के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को हिदायत दी गई है, अगर समय पर काम पूरा नहीं होता है तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

तहल कंपनी कर रही निर्माण, लग चुका है जुर्माना
जल निगम की कार्यदायी संस्था तहल कंपनी महानगर में नौ टंकियों का निर्माण कर रही है, ऐसे में कंपनी पर धीमी प्रगति पर साढ़े बारह करोड़ का जुर्माना लगाया जा चुका है, कंपनी ने नरसिंह राव टौरिया, खुशीपुरा, लहरगिर्द टंकी का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। अगर इन टंकियों का निर्माण तय समय में पूरा हो जाता तो लोगों को गर्मियों में पानी मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें