फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: जारी होते-होेते रुक गई प्रत्याशियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर रहे हैं। भाजपा में भी बैठकों का दौर चल रहा है। बुधवार शाम को भाजपा की तीसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी होते-होते रुक गई। उधर सोशल मीडिया पर सारा दिन सूची जारी होने के दावे होते रहे। इन दावों पर यकीन कर लोग एक दूसरे को बधाई तक देते रहे। लेकिन जब मुख्यालय से जानकारी की गई तो पता चला कि बुधवार को सूची जारी होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से रोक दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा को तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों का एलान बुधवार शाम को करना था। इसे लेकर दावेदार और समर्थक खासे उत्साह में थे। शाम को अचानक सूची को रोक दिया गया। इसके साथ ही भाजपा की एक फर्जी सूची सोशल मीडिया पर आ गई। जिसमें सदर से रवि शर्मा, मऊरानीपुर से प्रागीलाल अहिरवार, बबीना से राजीव सिंह पारीछा और गरौठा से जवाहर लाल राजपूत को प्रत्याशी घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशियों की यह सूची तेजी से तमाम व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य प्लेटफार्म पर पहुंच गई। सूची देखते ही प्रत्याशियों के घर पर समर्थकों का जमावड़ा हो गया। समर्थकों ने प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी शुभकामना संदेश लिखे जाने लगे। बाद में सूची के फर्जी होने की जानकारी कम समर्थक मायूस हो गए। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि अभी कोई सूची जारी नहीं की गई। एक-दो दिन में प्रत्याशियों के नामों का एलान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें