फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में कलाकारों को नहीं मिल रहा है काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के कारण पिछले दो साल से बेरोजगारी की हालत झेल रहे बुंदेली कलाकारों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक दल अथवा संभावित प्रत्याशियों ने नुक्कड नाटक, प्रचार प्रसार के लिए संपर्क नहीं किया है। इन कलाकारों का कहना है कि प्रत्येक चुनाव में जनता से तमाम वायदे किये जाते हैं लेकिन हमारा हाल देख कर कहा जा सकता है, कि राजनीतिक दलों को न तो कलाकारों से कोई मतलब और न ही बुंदेली लोक कला संस्कृति से।
विज्ञापन

चुनाव से उम्मीद जगी थी, कि काम मिलेगा। लेकिन अभी तक किसी ने भी नुक्कड़ नाटक आदि के लिए संपर्क नहीं किया है।
शीलू पंडित बुंदेली कलाकार
पिछले सभी चुनाव के दौरान कलाकार व्यस्त रहते थे। जगह - जगह नुक्कड़ नाटक, गीतों के माध्यम से प्रचार करते थे। वह अब नहीं नजर आ रहा है।
पवन अग्रवाल बुंदेली कलाकार
कोरोना वायरस के कारण अधिकांश कलाकार बेरोजगार हैं। अब उनके पास कोई काम नहीं है। सरकार द्वारा कोई मदद नहीं है।
डॉली ठाकुर बुंदेली कलाकार
कलाकार प्रचार के दौरान बुंदेली लोक गीत, नारों व संगीत का भी उपयोग करते है। इससे नई पीढ़ी भी जागरूक होती थी। वह अब नहीं दिख रही है।
अरविंद बुंदेली कलाकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें